
नौकरी नौकरी हो वज़न ना हो
नौकरी ऐसी ख्वाब दफ़न ना हो
नौकरी ऐसी हो सुकून मिले
काम करने में कुछ जुनून मिले
नौकरी ऐसी कि क़रार मिले
जी लगे चैन बेशुमार मिले
नौकरी में कभी भी जी ना जले
वक्त कब गुज़रे कुछ पता ना चले
चैन “अल्फ़ाज़” नौकरी में मिले
रोशनी जैसे रोशनी में मिले
Written – Alfaaz Mankoo
Treasure of words